विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
“क्राइस्ट लौटेंगे तो आरंभ में न वे अपनी उपस्थिति प्रकट करेंगे, न ही उनसे पहले आने वाले गुरु; पर धीरे-धीरे ऐसे कदम उठाए जाएँगे, जिनसे लोगों को ज्ञात होगा कि उनके बीच असाधारण सामर्थ्य, प्रेम और सेवा की क्षमता तथा सामान्य से कहीं अधिक व्यापक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति रह रहा है। विश्वभर के स्त्री-पुरुष स्वतः उस स्थान के प्रति सचेत और आकर्षित होंगे, जहाँ आधुनिक संसार में यह व्यक्ति रहेगा; और उस शक्ति-केंद्र से क्राइस्ट की सच्ची आत्मा प्रवाहित होगी, जो धीरे-धीरे लोगों को बताएगी कि वे हमारे साथ हैं।”
स्कॉटिश कलाकार, लेखक और गूढ़ दार्शनिक बेंजामिन क्रेम ने इतिहास की सबसे असाधारण घटना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए स्वयं को समर्पित किया – मैत्रेय का प्राकट्य, जिन्हें सनातन प्रज्ञा की शिक्षाओं में क्राइस्ट, विश्व शिक्षक, पृथ्वी के आध्यात्मिक पदानुक्रम के प्रमुख और सभी गुरुओं के गुरु के रूप में पहचाना गया है।Creme: मैं एक उद्देश्य वाला व्यक्ति हो सकता हूँ पर मैं धर्म-प्रचारक नहीं हूँ – दोनों में अंतर है। मैं चित्रकार और कलाकार हूँ, जिससे 1959 में मसीह के एक निकट शिष्य ने संपर्क किया था।मसीह वास्तव में किसी व्यक्ति का नाम नहीं, बल्कि एक महान गुरु, एक अत्यंत शक्तिशाली और उच्च विकसित मनुष्य की उपाधि है... वास्तव में, सभी गुरुओं के गुरु। और गुरु भी हमारे जैसे मनुष्य हैं, जो विकास-क्रम में हमसे आगे निकल चुके हैं और उस विकास-यात्रा को पूरा कर चुके हैं, जिस पर हम सभी चल रहे हैं।1959 की शुरुआत में हिमालय में रहने वाले इन्हीं गुरुओं में से एक ने मुझसे संपर्क किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा, “अब हमारे गुरु, सभी गुरुओं के गुरु, आपको कुछ महत्वपूर्ण बताना चाहते हैं।” फिर उनके गुरु, प्रभु मैत्रेय – उन्हें उनका व्यक्तिगत नाम देने के लिए की वाणी सुनाई दी – वे गुरु हैं और जो व धारण करते हैं जिसे हम मसीह सिद्धांत कहते हैं – प्रेम की ऊर्जा; इसलिए वे प्रेम के प्रभु हैं।दशकों तक उन्होंने व्याख्यानों, मीडिया साक्षात्कारों और पुस्तकों के माध्यम से वे संदेश जनता तक पहुँचाए, जो उन्हें प्रेम के प्रभु या विश्व शिक्षक, प्रभु मैत्रेय से विचार-संप्रेषण द्वारा प्राप्त हुए थे। इन संदेशों में प्रभु मैत्रेय के प्राकट्य के समय और तरीके तथा उनके प्रमुख ध्येयों सहित अनेक विषय शामिल हैं। 1975 में उनके पहले सार्वजनिक व्याख्यान के बाद से लाखों लोगों ने श्री क्रेम का संदेश सुना और अनेक लोग इसे विश्वभर में प्रसारित करने में सहायता देने को प्रेरित हुए। श्री क्रेम ने कहा, “मेरा कार्य जनता तक प्रारंभिक संदेश पहुँचाकर आशा और प्रतीक्षा का वातावरण बनाने में सहायता करना रहा है। यदि मैं यह कर सका, तो मुझे बहुत संतोष होगा।”बेंजामिन क्रेम ने 24 ऑक्टोबर, 2016 को यह संसार छोड़ दिया, किंतु उनके संदेशों से प्रेरित विश्वव्यापी समूहों के नेटवर्क के माध्यम से उनका कार्य जारी है।बेंजामिन क्रेम द्वारा बताए गए मैत्रेय के प्राकट्य के तरीके और समय-क्रम में हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) की व्यक्तिगत यात्रा से उल्लेखनीय समानताएँ हैं – उनके भौतिक जन्म और पूर्ण आत्मज्ञान प्राप्ति से लेकर वैश्विक आध्यात्मिक नेत्री बनने तथा सुप्रीम मास्टर टीवी पर अपनी पहचान की अंतिम घोषणा तक।“मैत्रेय का ध्येय” त्रयी की पहली पुस्तक में, बेंजामिन क्रेम ने लिखा:“इस वापसी का संकेत जून 1945 में, युद्ध की समाप्ति पर, स्वयं मैत्रेय ने दिया था। उन्होंने एकत्रित गुरुओं को बताया कि उन्होंने यथाशीघ्र दैनिक जीवन के संसार में लौटने का निर्णय लिया है – जैसे ही मानवता अपने हालात सुधारना शुरू करेगी – और वे अपने शिष्यों, गुरुओं के एक बड़े समूह को भी अपने साथ संसार में लाएँगे।उन्होंने कहा कि वे तब आएँगे, जब संसार में कुछ हद तक शांति बहाल हो जाएगी; जब साझेदारी का सिद्धांत कम-से-कम आर्थिक मामलों को संचालित करने लगेगा; और जब सद्भावना का सिद्धांत सक्रिय होकर मानवीय संबंधों को सही दिशा देगा। उन्हें लगभग 1950 में आने की आशा थी। आशा थी कि युद्ध की पीड़ा और कष्ट मानवता को अनुशासित करके उनकी दिशा बदल देंगे।”इस प्रकार, बेंजामिन क्रेम के अनुसार, 1945 में, प्रभु मैत्रेय ने संसार में लौटने के अपने निर्णय, और लगभग 1950 में आने की आशा की घोषणा की थी। संयोग से, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के भौतिक शरीर का जन्म 1950 में हुआ था।बेंजामिन क्रेम ने कई अवसरों पर कहा कि प्रभु मैत्रेय विमान से अपने “केंद्र-बिंदु” यूनाइटेड किंगडम पहुँचे थे और 1970 के दशक में लंदन के एक एशियाई समुदाय में सामान्य व्यक्ति की तरह रह रहे थे। यद्यपि उन्होंने मैत्रेय की नागरिकता या जातीयता स्पष्ट नहीं की, कुछ लोग इसका अर्थ यह मानते हैं कि वे ब्रिटिश नागरिकता वाले एशियाई के रूप में प्रकट हुए हैं। यह भी हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के जीवन से मेल खाता है। उनका जन्म एशियाई देश औलक (वियतनाम) में हुआ, वे युवावस्था में लगभग 1970 के दशक में पढ़ाई के लिए यूनाइटेड किंगडम गईं और ब्रिटिश नागरिक हैं।1959 में ही बेंजामिन क्रेम ने बताया था कि प्रभु मैत्रेय ने विचार-संप्रेषण के माध्यम से अपने प्राकट्य का समय बताया था।उन्होंने कहा, “मैं स्वयं आ रहा हूँ, किसी की कल्पना से भी पहले। यह लगभग 20 वर्षों में होगा।”हमारा विश्वास है कि यह संदेश मैत्रेय के प्राकट्य के दूसरे चरण का उल्लेख करता है, जब क्राइस्ट चेतना उनके भौतिक शरीर में आई या मैत्रेय ने अपना गुरुत्व स्वीकार किया। यह घटना 1980 के दशक में अर्थात 1959 के लगभग दो दशक बाद घटित होने की भविष्यवाणी की गई थी।आश्चर्यजनक रूप से, 1980 के दशक के शुरू में ही सुप्रीम मास्टर चिंग हाई आत्मज्ञान की खोज में भारत के हिमालयी क्षेत्रों में गईं। पूर्ण आत्मज्ञान प्राप्त करने के बाद वे संसार में लौट आईं। गुरु ने अपनी उपस्थिति प्रकट किए बिना 1980 के मध्य की शुरुआत तक कुछ वर्ष शांतिपूर्वक बिताए। यह भी श्री क्रेम की पुस्तक “द रीअपीयरेन्स ऑफ द क्राइस्ट एंड द मास्टर्स ऑफ विजडम।” में दिए वर्णन से मेल खाता है।“क्राइस्ट लौटेंगे तो आरंभ में न वे अपनी उपस्थिति प्रकट करेंगे, न ही उनसे पहले आने वाले गुरु; पर धीरे-धीरे ऐसे कदम उठाए जाएँगे, जिनसे लोगों को ज्ञात होगा कि उनके बीच असाधारण सामर्थ्य, प्रेम और सेवा की क्षमता तथा सामान्य से कहीं अधिक व्यापक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति रह रहा है। विश्वभर के स्त्री-पुरुष स्वतः उस स्थान के प्रति सचेत और आकर्षित होंगे, जहाँ आधुनिक संसार में यह व्यक्ति रहेगा; और उस शक्ति-केंद्र से क्राइस्ट की सच्ची आत्मा प्रवाहित होगी, जो धीरे-धीरे लोगों को बताएगी कि वे हमारे साथ हैं।”जैसा श्री क्रेम ने कहा था, आरंभिक वर्षों में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने स्वयं को अप्रकट रखा, फिर भी वे जहाँ भी गईं, लोगों ने उनकी दिव्य क्राइस्ट ऊर्जा अनुभव की, उनकी ओर आकर्षित हुए और उनसे सीखना चाहा।Master: भारत में तो मुझे पहले ही पहचान लिया गया था। मैं एक पुस्तक खरीदना चाहती थी और उन्होंने कहा कि वह उनके पास नहीं है। मैंने कहा, “आपके पास है।” “मैंने उन्हें आपकी दुकान में देखा है। उसका रंग और आकार ऐसा है।” तब उन्हें लगा कि मैं पहले ही बुद्ध बन चुकी हूँ।उनमें से कम-से-कम एक मेरे पीछे आया और मेरा शिष्य बनना चाहता था। इसलिए मैंने उनकी परीक्षा ली और वह उत्तीर्ण हुआ, तो मुझे अपना वचन निभाना पड़ा। वही मेरा तथाकथित पहला शिष्य था, गंगा नदी के तट पर। मेरा कोई मंदिर नहीं था, कुछ भी नहीं। न सिर मुँडाया था, न कुछ और। मैं अधिकांश भारतीयों की तरह केवल सफेद कपड़े पहनती थी। ठीक है। वहीं पहली बार मेरे ध्येय का पता चला।मैं ताइवान (फॉर्मोसा) गई, और जैसा अभी बताया, वहाँ मुझे फिर पहचान लिया गया। मैं मंदिर के पीछे एक बहुत सुनसान जगह में रहती थी, जहाँ मृतकों की अस्थियाँ रखी जाती थीं। मैं मृतकों के बीच रहती थी। फिर भी उन्होंने मुझे ढूँढ़ लिया; एक समूह ऐसी रात में वहाँ आया; बिजली कड़क रही थी और वर्षा हो रही थी। मैं इसे कभी नहीं भूलूँगी। वे बहुत जल्दी में थे, इसलिए उसी समय आ गए। वे दिन में क्यों नहीं आए? रात में आकर मेरे उस छोटे-से मृतक-कक्ष का दरवाज़ा खटखटाने लगे। मुझे उन्हें दीक्षा देनी पड़ी। ठीक था, क्योंकि उन्होंने कहा कि बोधिसत्त्व ने उन्हें दिशा दिखाई थी। बोधिसत्त्व के सम्मान में मुझे ऐसा करना ही था, है न?फिर मैं अमेरिका चली गई और वहाँ भी उन्होंने मुझे ढूँढ़ लिया। अश्वेत और श्वेत लोगों का एक समूह उस मंदिर में आया, जहाँ मैं हर दिन शौचालय साफ करती, फर्श पोंछती और वहाँ आने वाले लोगों तथा मठाधीश के लिए भोजन बनाती थी। वे भीतर आए और बोले, “हमें पता है। हमारे दिव्य-दर्शन में किसी ने प्रकट होकर हमें इस पते पर आने को कहा।” वे पहले कभी वहाँ नहीं आए थे। उनमें से कोई भी पहले वहाँ या उस अस्थि-कक्ष, उस मृतक-कक्ष में नहीं गया था। फिर भी वे वहाँ पहुँच गए और बोले, “यहाँ आओ, तब आप हमें समुद्र की ध्वनि सुनना सिखाएँगी,” और यह भी कि, “आपका नाम मास्टर जी है।”वास्तव में “जी” किसी भी महान व्यक्ति के लिए प्रयुक्त सम्मानसूचक संबोधन है। यानी महान गुरु – गुरु जी। मैंने कहा, “नहीं। आप मठाधीश को ढूँढ़ रहे हैं, है न?” उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।” उन्होंने कहा, “मठाधीश नहीं। ‘गुरु जी।’” तभी दूसरे व्यक्ति ने कहा, “नहीं, नहीं। मास्टर चिंग, मुझे लगता है, चिंग।” वे आपस में बहस करने लगे कि चिंग या जी।मैंने कहा, “नहीं, मठाधीश का नाम अमुक-तमुक है। वे अभी यहाँ नहीं हैं। शायद दो महीने बाद अमेरिका लौटने पर आप उनसे मिलने आएँ।” उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं, नहीं। कोई पुरुष नहीं।” उन्होंने कहा, “वह एक महिला है।” और वहाँ केवल मैं ही महिला थी। मठाधीश पुरुष थे और मैं महिला। अन्य गृहस्थ उनसे सीखने के लिए आते-जाते रहते थे। इसलिए मुझे उन्हें भी सिखाना पड़ा। यह तीसरी बार था। समझ रहे हैं न? वे आपको सूँघकर ढूँढ़ लेते हैं।27 मई, 1982 को बेंजामिन क्रेम को प्रभु मैत्रेय द्वारा अपनी घोषणा से पहले दिए गए 140 संदेशों में से अंतिम संदेश मिला।“मेरे प्रिय मित्रों, मुझे पुनः आपके साथ होने और इस प्रकार आपको यह अंतिम संदेश देने में प्रसन्नता हो रही है। मेरा उद्देश्य यथाशीघ्र स्वयं को प्रकट करना, कोई विलंब स्वीकार न करना और आपके मित्र व शिक्षक के रूप में संसार के सामने आना रहा है। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर है कि मुझे तुरंत पहचान लिया जाए, क्योंकि इसी प्रकार मैं आपके संसार को बचाने में आपकी सहायता कर सकता हूँ। मैं सहायता और शिक्षा देने, आपको भविष्य का मार्ग दिखाने तथा एक-दूसरे में ईश्वर के दर्शन कराने के लिए यहाँ हूँ।[...]अब मेरे प्राकट्य की आशाएँ प्रबल हैं। मैं सहर्ष स्वयं को लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहूँगा। इसलिए मुझे खोजो और मुझे प्रतीक्षारत पाओ। मुझे तलाशो और मेरा हाथ थाम लो। आपके सामने आने, इस संसार को आशीर्वाद और शिक्षा देने तथा लोगों को यह दिखाने के लिए मुझे आपकी सहायता चाहिए कि आगे का मार्ग सरल है – इसके लिए केवल न्याय और स्वतंत्रता, साझेदारी और प्रेम को स्वीकार करना आवश्यक है। ये गुण आपके भीतर पहले से हैं; मुझे केवल इन्हें जागृत करना है। मेरे मित्रों, क्राइस्ट यहाँ हैं। अवतार आ चुके हैं। आपका भाई आपके बीच चल रहा है। मेरा ध्येय आरंभ होता है। मुझे शीघ्र पहचानो और अपने भाइयों को भी मुझे पहचानने में सहायता दो। मेरा हाथ थामो और मुझे आपको ईश्वर तक ले जाने दो। परम पवित्र एकमात्र ईश्वर का दिव्य प्रकाश, प्रेम और शक्ति अब आपके हृदयों और मन में प्रकट हों। यह प्रकटीकरण इस वीरतापूर्ण काल में आपकी भूमिका शीघ्र समझने में आपका मार्गदर्शन करे।”उसी वर्ष श्री क्रेम ने ‘द टाइम्स’ सहित 17 समाचार-पत्रों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापन देकर घोषणा की कि “क्राइस्ट अब यहाँ हैं।” प्रमुख नेटवर्कों, पत्रिकाओं और समाचार-पत्रों के लगभग 100 संवाददाता श्री क्रेम की घोषणा सुनने पहुँचे।लगभग उसी समय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहते हैं, आईं। वहाँ उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में व्याख्यान देना और क्वान यिन ध्यान पद्धति सिखाना आरंभ किया, जिससे लोग ईश्वरानुभूति तथा संतों जैसी जीवन-पद्धति की ओर अग्रसर हुए।कुछ ही समय में इस शुभ द्वीप पर सुप्रीम मास्टर चिंग हाई इंटरनेशनल एसोसिएशन की स्थापना हुई, जिसका मुख्यालय शिहू आश्रम में था। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की आत्मज्ञानदायी शिक्षाओं तथा सादगीपूर्ण जीवन और निःस्वार्थ सेवा के अनुकरणीय आदर्श से आकर्षित होकर हज़ारों लोग आने लगे।मास्टर निःशुल्क दीक्षा देती हैं और उनका जीवन मितव्ययी व सादगीपूर्ण था। वे एक तंबू में रहती थीं और अपनी दिव्य प्रेरणा से निर्मित कलाकृतियों द्वारा अपने तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन के खर्च पूरे करने के लिए काम करती थीं।हमारे एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या तेज़ी से बढ़ने लगी और इसमें सभी सांस्कृतिक, नस्लीय तथा धार्मिक पृष्ठभूमियों के लोग शामिल हुए। अनेक लोग उनमें क्राइस्ट ऊर्जा को पहचानते हैं और ईश्वर द्वारा अभिषिक्त सच्चे आत्मज्ञानी मास्टर से दीक्षा प्राप्त करने की रूपांतरकारी शक्ति का अनुभव करते हैं।m1: मेरे अपने व्यक्तिगत अनुभव में, मेरा पालन-पोषण ईसाई के रूप में हुआ, लेकिन मुझे जीवन में कुछ कमी महसूस होती थी। इसलिए वर्षों तक मैंने अनेक अलग-अलग मार्गों, साधनाओं और शिक्षकों की खोज की। लेकिन जब मैं [सुप्रीम] मास्टर चिंग हाई से मिला, तो मुझे लगा कि मुझे अपना सच्चा मास्टर मिल गया है। उस समय से, लगभग पाँच वर्ष पहले, मेरा जीवन नाटकीय रूप से बदल गया। मैंने आंतरिक रूप से स्वयं को बेहतर बनाया है। मास्टर के अनुसार साधना का एक मुख्य लक्ष्य अपनी करुणा और दूसरों से प्रेम करने की क्षमता बढ़ाना है।f1: पिछले वसंत में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने मेरे जन्मजात आत्मज्ञान को जागृत करने में मेरी सहायता की। तब से मेरे आसपास सब कुछ बदल गया है। वास्तव में, मेरे आसपास कुछ नहीं बदला हैं। मैनें जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल लिया। हर सुबह मैं पिछले दिन से अधिक प्रसन्न होता हूँ। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने हज़ारों लोगों को यह पहचानने में सहायता की है कि सत्य और आत्मज्ञान अनुभव किए जा सकते हैं, वे वास्तविक हैं और हम उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपना सकते हैं।f2: दीक्षा वह क्षण है, जब मास्टर की करुणा और शक्ति द्वारा आत्मा आंतरिक सार्वभौमिक शक्ति से सीधे पुनः जुड़ती है। यह सच्चे आध्यात्मिक जन्म का क्षण है। उस दिन से मेरा जीवन बदलने लगा। मैंने समझना शुरू किया कि मेरे साथ होने वाली हर घटना स्वयं को समझने, अपनी त्रुटियाँ सुधारने और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने का अवसर है। हालाँकि कभी-कभी मैं आज भी वास्तविकता का सामना करने से बचना चाहता हूँ, पर अब मैं उससे भागता नहीं हूँ। यह आंतरिक शक्ति दीक्षा से पहले मुझमें कभी नहीं थी। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के निःस्वार्थ प्रेमपूर्ण आदर्श का अनुसरण करके और क्वान यिन ध्यान पद्धति का अभ्यास करके मैंने ज़रूरतमंदों की सहायता करना तथा दूसरों के दुख को अपना दुख समझना भी सीखा है।इत्यादि...इन सभी घटनाक्रमों की भविष्यवाणी बेंजामिन क्रेम की पुस्तक “द रीअपीयरेन्स ऑफ द क्राइस्ट एंड द मास्टर्स ऑफ विजडम।” में की गई थी।“जो लोग उनकी उपस्थिति और शिक्षा को ग्रहण कर सकेंगे, वे कुछ हद तक इस प्रेम, सामर्थ्य और व्यापक दृष्टि को प्रतिबिंबित करने लगेंगे। वे संसार में जाकर यह बात फैलाएँगे कि क्राइस्ट संसार में हैं और लोगों को उस देश की ओर ध्यान देना चाहिए, जहाँ से एक विशिष्ट शिक्षा प्रसारित हो रही है। यह सब अपेक्षाकृत बहुत कम समय में होगा और इस बात का निर्णायक प्रमाण देगा कि क्राइस्ट हमारे बीच हैं।उस समय से संसार में होने वाले परिवर्तन इतनी तेज़ी से आगे बढ़ेंगे, जिसकी इस ग्रह के पूरे इतिहास में कोई मिसाल नहीं है। अगले 25 वर्षों में इतने आमूल और बुनियादी परिवर्तन होंगे कि संसार पूरी तरह बेहतर हो जाएगा।”अगली कड़ी में हम प्रभु मैत्रेय, उनके ध्येय और संसार पर उनके प्रभाव के विषय में बेंजामिन क्रेम की और भविष्यवाणियों का अध्ययन करेंगे।










