विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूनाइटेड किंगडम के इमोजेन से एक हार्टलाइन है:परम पूज्य अल्टीमेट मास्टर (परम गुरुवर), समर्पित सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम और विश्वभर के सुप्रीम मास्टर टीवी के स्नेहपूर्ण दर्शको, मैं यूके के एक विद्यालय में पर्यावरणीय पहलों के पीछे के चमत्कारी आशीर्वाद साझा करना चाहती हूँ, जिस विद्यालय में 1,200 से अधिक कर्मचारियों और विद्यार्थियों हैं, और इसकी स्थापना महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम के समर्थक आर्चबिशप जॉन व्हिटगिफ्ट ने की थी। यह वृत्तांत तृतीय पुरुष में लिखा गया है, क्योंकि इसमें वर्णित दीक्षित बहन परम ईश्वर की कृपा का केवल एक विनम्र माध्यम हैं। वह सच्चे मन से प्रार्थना करती हैं कि अहंकार का कोई भी अंश पूरी तरह मिट जाए।विद्यालय के माली की अनुमति से उस बहन ने विद्यालय के बगीचे में सौर ऊर्जा से चलने वाले ‘सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना’ उपकरण लगाए। अपनी कक्षा में वह लगातार ‘लाइट टावर’ चलाती हैं, जिसमें सुप्रीम मास्टर टीवी के प्रत्यक्ष प्रसारण शामिल है, और उन्होंने सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना भी डाउनलोड की है। सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाने वाले सत्रह छोटे पेंडेंट MP3 प्लेयर भी प्रतिदिन विद्यालय के गलियारे में रखे उस बैग में रखे जाते थे, जहाँ विद्यार्थी अपने बैग छोड़ते हैं। विद्यालय के अनुकूल और सतत तरीके से वीगन पहलों को स्थापित करने हेतु बहन ने विद्यार्थियों की ग्रीन काउंसिल बनाई, जो परम ईश्वर के मिशन के लिए मंच बन गई। इस मंच के माध्यम से डॉ. शैलेश राव (वीगन) ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के समक्ष अपनी बातें पेश किए हैं, जबकि प्रोवेज, एनिमल एड और वीवा! ने विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएँ आयोजित कीं।पृथ्वी दिवस पर उक्त बहन ने पूरे विद्यालय की सभा में भाषण दिया। मंच पर ‘लाइट टावर’ और छोटे प्लेयर चलाए गए और साझा की गई अधिकांश जानकारी डॉ. राव के कार्य से प्रेरित थी। इसके बाद कई सप्ताह तक कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उक्त बहन को धन्यवाद दिया। इसके तुरंत बाद मंच साझा करने वाले विद्यार्थी प्रमुख ने कहा, “मैडम, इस विद्यालय में मेरे छह वर्षों की यह सबसे अच्छी सभा थी।” बाद में एक वरिष्ठ कर्मचारी ने उनसे कहा, “आपके भाषण के बाद से मैं दो दिनों से शाकाहारी आहार ले रहा हूँ।”सभा के बाद क्वीज़ आयोजित हुई, जिसमें लगभग 150 लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने सप्ताह में एक पौधे-आधारित दिवस के पक्ष में भी मतदान किया। हालाँकि बिक्री संबंधी चिंताओं के कारण उच्च पदों से अभी नियमित साप्ताहिक वीगन दिवस की स्वीकृति नहीं मिली है, फिर भी गुरुवार, 25 जून को विद्यालय का पहला ‘प्लांट फॉरवर्ड डे’ आयोजित करने की अनुमति मिली थी। खानपान प्रबंधक और मुख्य शेफ ने विद्यालय समुदाय के मतदान के लिए वीगन व्यंजन तैयार किए। विद्यालय की छुट्टियों के दौरान बहन ने जब मतदान फॉर्म भेजा, तो लगभग 30 जवाब तुरंत आते देखकर उनकी आँखें भर आईं।वह विद्यालय समुदाय पर पुनःएकीकृत परम शक्तिशाली त्रित्व के आशीर्वाद के लिए अत्यंत कृतज्ञ हैं और वीगन पहलों को निरंतर फलने-फूलने की अनुमति देने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर को दिल से धन्यवाद देती हैं। यूनाइटेड किंगडम से इमोजेनधर्मनिष्ठ इमोजेन, आपके संदेश के लिए धन्यवाद। विद्यालय में उक्त दीक्षित बहन के निरंतर वीगन प्रयासों से हुई प्रगति के बारे में आपका वर्णन और पुनःएकीकृत परम शक्तिशाली त्रित्व से इन परियोजनाओं को मिले आशीर्वादों के बारे में सुनकर हम भावविभोर हैं। कामना है कि ईश्वर आपको, उक्त दीक्षित बहन को और नवोन्मेषी यूनाइटेड किंगडम को ऐसे नेक, जीवनरक्षक वीगन प्रयासों में सफलता प्रदान करे। सार्वभौमिक प्रज्ञा में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह सुखद जवाब भेजतें है: “प्रेरणादायी इमोजेन, धन्यवाद और परिश्रमी बहन, अच्छे और वफादार क्वान यिन साधक होने के लिए, बहुत पुण्य, प्रियजनो! यह सुनकर खुशी हुई कि उक्त परमेश्वर की शिष्या के दयालु कार्यों और प्रेमपूर्ण व्यवहार को विद्यालय समुदाय से सराहना मिली। अपने क्वान यिन ध्यान-अभ्यास के फलों का दैनिक जीवन में इतने सुंदर और बुद्धिमान ढंग से उपयोग करने के लिए वह प्रशंसा के योग्य हैं। वह अहंकार के खतरे को सही रूप से पहचानती हैं, क्योंकि अहंकार हमें हमारे सच्चे स्वरूप से अलग करता है। हमारी ईश्वर-प्रकृति सर्वोच्च कल्याण के लिए काम करता है। कामना है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कृपा से आप दोनों और नेक यूनाइटेड किंगडम के सज्जन लोग अपने भीतर शांति और संतोष को पाएँ। मैं सदा आपको प्रेम करती हूँ।”











