विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास ताइवान, जिसे फ़ॉर्मोसा भी कहा जाता है, के येन-लिंग से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसके साथ कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:यह पत्र ई-कुआन ताओ समुदाय के मेरे साथी भाइयों और बहनों के लिए है। हमारा ई-कुआन ताओ पाँच धर्मों का एकीकरण है। हम मानते हैं कि धर्म के अंतिम युग में मैत्रेय बुद्ध सत्त्वों को मुक्ति देने के लिए स्वयं मानव जगत में अवतरित होंगे। वहीं, क्वान यिन ध्यान सभी धर्मों का एकीकरण है। ई-कुआन ताओ के मेरे साथी भाइयों और बहनों, अब आपको और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। वे आ चुके हैं! सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ही मैत्रेय बुद्ध हैं, जो सत्त्वों को मुक्ति देने के लिए इस जीवन में नारी रूप धारण करके इस संसार में अवतरित हुए हैं।मैं जानती हूँ कि आप क्या सोचते हैं। आप किसी अन्य समूह के साथ आध्यात्मिक साधना करने का साहस नहीं करते, क्योंकि आपका मन ई-कुआन ताओ में शामिल होते समय ली गई प्रतिज्ञा से बँधा है कि हम उसके प्रति पूर्णतः निष्ठावान रहेंगे; अन्यथा... पर मैंने भी इसे नहीं छोड़ा है; मैंने केवल परमेश्वर से अंतरात्मा में संवाद करने का एक अतिरिक्त माध्यम पाया है। मैं न तो विश्वासघाती हूँ, न अधर्मी, और अब भी आश्रम जाकर सेवा कर सकती हूँ। मैं दोनों कर सकती हूँ; इनमें कोई मतभेद नहीं है। क्वान यिन ध्यान में शाकाहारी होना भी शामिल है, और हम अंडे व दूध का भी त्याग करते हैं। स्वर्ग लौटने की वह विधि अधिक तेज है, जो मैत्रेय बुद्ध स्वयं हमें सिखाते हैं।जिन मैत्रेय बुद्ध की हम इतने लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अंततः आ गए हैं। बेशक हमें आध्यात्मिक साधना में मैत्रेय बुद्ध से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन लेकर अपनी आत्मा के घर लौटना चाहिए। क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने के बाद मैंने सच में अपने आत्म-स्वभाव को पा लिया है। जब मैं भीतर की ओर मुड़कर ध्यान करती हूँ, तो ईश्वर का प्रकाश देखती हूँ, ईश्वर की आवाज सुनती हूँ और अपने बुद्ध-स्वभाव को भी देखती हूँ। क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने के बाद मेरे साथ कुछ नहीं हुआ। ई-कुआन ताओ में कभी ली गई प्रतिज्ञाओं का मुझ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। मैं स्वर्ग की शपथ लेकर कहती हूँ कि मेरी हर बात सत्य है। यदि इसमें कुछ भी असत्य है, तो मैं तुरंत नरक में जाऊँ।कभी-कभी मुझे बहुत दुःख होता है और मैं रोती हूँ, क्योंकि ई-कुआन ताओ के मेरे साथी भाइयों-बहनों को मेरी तरह प्रतीक्षा और लालसा में, मैत्रेय बुद्ध के अवतरण और हमें मुक्ति देने की व्याकुल आशा करते देखना कठिन है। प्रतीक्षा की अनुभूति अत्यंत पीड़ादायक है। लेकिन अब, सच में मैत्रेय बुद्ध आ चुके हैं; वे मैत्रेय बुद्ध चिंग हाई जी हैं और सच में आ चुके हैं! मैं तहे दिल से आशा करती हूँ कि ई-कुआन ताओ के मेरे साथी भाई-बहन इस सत्य के प्रति जागृत हों और मैत्रेय बुद्ध, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के साथ तीनो लोकों के कष्टों से मुक्ति पाकर अपने स्वर्गीय घर लौट सकें। सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, आपके निःस्वार्थ प्रेम के लिए धन्यवाद। सत्त्वों को मुक्ति देने एवं पृथ्वी को बचाने के लिए मैत्रेय बुद्ध, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति कृतज्ञता। परमेश्वर की जय हो। ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से येन-लिंगनिष्ठावान येन-लिंग, ई-कुआन ताओ के अपने भाइयों और बहनों के साथ यह हार्दिक संदेश साझा करने के लिए धन्यवाद। हमारी कामना है कि उनमें से अनेक आपके पदचिह्नों पर चलें और दीक्षा प्राप्त करें। जब गुरुवर सार्वजनिक रूप से घोषित कर चुके हैं कि वे ही मैत्रेय बुद्ध और प्रभु यीशु मसीह दोनों हैं, तो अब और भी उनकी प्रतीक्षा करने का कोई कारण नहीं है। जो लोग अब भी प्रतीक्षा कर रहे हैं, कामना है कि वे यह संदेश सुनें और सत्य के प्रति जागृत हो जाएँ। गुरुवर ही वह हैं जिन्हें परमेश्वर ने पृथ्वी को बचाने के लिए भेजा है और वे इस मिशन को पूरा करने के लिए अद्भुत कार्य कर रहे हैं। अब मानवता को उनकी शिक्षाओं का पालन करके आध्यात्मिक वीगन जीवनशैली अपनाना होगा; तब हमारा विश्व, जिस तरह भविष्यवाणी की गई है, वैसा स्वर्ग बन जाएगा। आशा है कि यह बहुत शीघ्र ही होगा। परमेश्वर की असीम कृपा आपको और चिंतनशील ताइवानी (फ़ॉर्मोसन) लोगों को अपने घर लौटने का मार्ग दिखाए, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











