विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
गुजरात राज्य के भावनगर जिले में स्थित पालीताना शहर एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जिसे अक्सर “जैन मंदिर शहर” कहा जाता है। शत्रुंजय पहाड़ियों की तलहटी में स्थित, यह प्रतिष्ठित आदिनाथ मंदिर सहित 800 से अधिक जटिल रूप से नक्काशीदार जैन मंदिरों का घर है। जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक होने के नाते, पालीताना हर साल हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है, जिससे इसकी पवित्रता का संरक्षण जैन समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।2014 में, पालिताना में पशु-जनों के वध के साथ-साथ मांसाहारी भोजन - जिसमें पशु-जनों का मांस और अंडे शामिल हैं - की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लागू हुआ। यह ऐतिहासिक निर्णय उसी वर्ष जैन भिक्षुओं के नेतृत्व में हुए निरंतर विरोध प्रदर्शनों और एक महत्वपूर्ण भूख हड़ताल के कारण लिया गया था, जिसने स्थानीय अधिकारियों पर काफी दबाव डाला था। इस प्रकार पालिताना दुनिया का पहला कानूनी रूप से शाकाहारी शहर बन गया।इस बुद्धिमत्तापूर्ण और करुणामय शासन को मान्यता देते हुए, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) ने पालिताना शहर को शाइनिंग वर्ल्ड हीरो, शाइनिंग वर्ल्ड कम्पैशन, शाइनिंग वर्ल्ड लीडरशिप और शाइनिंग वर्ल्ड फर्स्ट टोटल वेजिटेरियन सिटी पुरस्कार प्रदान किए, और उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान, शुभकामनाएं और हार्दिक प्रशंसा अर्पित की।हमें जैन आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी (शाकाहारी) से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो जैन धर्म की परिवर्तनकारी शिक्षाओं को साँझा करने और अपने लोकप्रिय "परफेक्टिंग यूथ सेशन (पीवाईएस)" मंच के माध्यम से युवाओं का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करने के लिए प्रसिद्ध एक प्रतिष्ठित जैन भिक्षु हैं। स्थानीय नीतिगत चर्चाओं में भी उनका काफी प्रभाव है। आज हम उनसे पवित्र शहरों की रक्षा के लिए जैन सिद्धांतों के बारे में बात करेंगे।आचार्य उदयवल्लभ महाराज बताते हैं कि विश्व भर के पवित्र स्थलों पर हानिकारक पदार्थों पर प्रतिबंध लंबे समय से लागू हैं। वह बताते हैं कि जैन धर्म इस तरह के सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने वाली न तो पहली और न ही एकमात्र आध्यात्मिक परंपरा है।सबसे पहले, मैं दुनिया भर में उपलब्ध साक्ष्यों में से कुछ चीजों को साँझा करना चाहूंगा। दुनिया भर के कई देशों और धार्मिक प्रशासनों ने पवित्र शहरों की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने के लिए मांस, शराब, तंबाकू और धूम्रपान पर सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। ये प्रतिबंध अक्सर अहिंसा और सचेतनता की धार्मिक अवधारणाओं में निहित होते हैं, विशेष रूप से पवित्रता में, न केवल मंदिर की, बल्कि पूरे आसपास के वातावरण को उस मंदिर के वातावरण के साथ समन्वय में होना चाहिए। हम ईसाइयों के लिए वेटिकन से शुरुआत कर सकते हैं। जुलाई 2002 में, पोप जॉन पॉल द्वितीय ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिससे वेटिकन उन पहले स्थानों में से एक बन गया जिसने अपने सभी बंद सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों में धूम्रपान पर सख्त प्रतिबंध लागू किया। अब हम देख सकते हैं कि सऊदी अरब में क्या हुआ। मक्का और मदीना - मुसलमानों के लिए। 2002 में, सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के समर्थन से तंबाकू मुक्त मक्का और मदीना पहल शुरू की। हम अयोध्या के राम मंदिर में और हिंदू मंदिरों में भी देख सकते हैं - यहां तक कि हरिद्वार और ऋषिकेश में भी, उन्होंने मांस और शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है - एक पूर्ण नगरपालिका प्रतिबंध। अमृतसर, जो सिख धर्म का प्रतीक है, ने स्वर्ण मंदिर के आसपास तंबाकू, मांस और शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है। जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थान पालीताना के लिए - जिसे हम एक मंदिर नगर के रूप में जानते हैं - ऐसे कानून को लागू करने की आवश्यकता थी, इसलिए पालीताना नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित किया।जैन धर्म में, हत्या करना हर परिस्थिति में सख्त वर्जित है: चाहे वह भोजन के लिए हो, व्यक्तिगत सुविधा के लिए हो - जैसे कि गर्भपात - या यहां तक कि राष्ट्रीय हितों के लिए हो - जैसे कि युद्ध।किसी की जान लेना ““जीवादत्त”” माना जाता है, जो एक प्रकार की चोरी के बराबर है। यानी, अगर मैं किसी की जान उनकी अनुमति के बिना लेता हूँ, तो मैं चोरी न करने की प्रतिज्ञा का उल्लंघन करता हूँ। जब कोई व्यक्ति स्वार्थी हो जाता है, तो वह केवल अपने बारे में सोचता है, दूसरों के बारे में नहीं। तब अन्य तत्व – चाहे वह पृथ्वी हो, जल हो, अग्नि हो, वायु हो या वन हों – भी मानवता की परवाह नहीं करेंगे। मैं अहिंसक हुए बिना जीवित भी नहीं रह सकता, क्योंकि किसी भी जीवित प्राणी या जानवर का विनाश मेरे स्वयं के विनाश की ओर पहला कदम है।अज्ञानता के कारण, मानवता अक्सर यह समझने में विफल रहती है कि हमारे पूर्वजों ने शायद पहले ही हमारे स्वयं के विनाश के बीज बो दिए हैं। यह आत्मचिंतन और पश्चाताप का समय है।











